झारखंड: नवजात शिशु की मौत के मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR

खबरे |

खबरे |

झारखंड: नवजात शिशु की मौत के मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR
Published : Mar 23, 2023, 11:05 am IST
Updated : Mar 23, 2023, 11:05 am IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: FIR against six policemen in case of death of newborn
Jharkhand: FIR against six policemen in case of death of newborn

मामले की जांच जारी है।

रांची : झारखंड के गिरिडीह जिले में छापेमारी के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के जूतों से कुचलकर एक नवजात शिशु की मौत के मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनमें से पांच को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि चार दिन के शिशु की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में “तिल्ली (स्प्लीन) के फटने” का उल्लेख होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “गिरिडीह के देवरी पुलिस थाने में दो अधिकारियों संगम पाठक और एस. के. मंडल समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है... उनमें से पांच को निलंबित कर दिया गया है।”

अधिकारी ने कहा कि कथित घटना देवरी पुलिस थाने के अंतर्गत कोशोडिंघी गांव में बुधवार को हुई, जब पुलिसकर्मी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए एक घर में गए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM