उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी ने झामुमो का झंडा दिखाकर प्रचार वाहनों को किया रवाना

खबरे |

खबरे |

उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी ने झामुमो का झंडा दिखाकर प्रचार वाहनों को किया रवाना
Published : Aug 23, 2023, 5:32 pm IST
Updated : Aug 23, 2023, 5:32 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

प्रचार वाहन सभी पंचायतों में भ्रमण करेगा।

Ranchi: इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो के उम्मीदवार बेबी देवी के समर्थन में चुनावी प्रचार प्रसार हेतु बुधवार को चार वाहनों को बेरमो मोड़ स्थित पार्टी के चुनावी कार्यालय से उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी ने झामुमो पार्टी का झण्डा दिखाकर रवाना किया।मौके पर बताया गया कि चारों वाहन डुमरी प्रखंड के सैंतीसों पंचायतों में भ्रमण कर उम्मीदवार के समर्थन में वोट करने की अपील करेगा। मंत्री सह उम्मीदवार बेबी देवी ने कहा कि वह अपने दिवंगत पति जगरनाथ महतो के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास के कार्यों के नाम पर वोट मांग रही हैं और पूर्ण विश्वास है कि लोगों का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो राजू ने कहा कि प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में झामुमो को जनसमर्थन मिल रहा है। कहा कि प्रचार वाहन सभी पंचायतों में भ्रमण करेगा। साथ ही कहा कि विकास के नाम पर हमसभी लोगों से वोट मांग रहे हैं।

इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि राजकुमार पांडेय, बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो, डुमरी प्रखण्ड प्रमुख उषा देवी, झामुमो नेता कैलाश चौधरी,बरकतअली,जलालुद्दीन अंसारी,संजय मेहता,डेगनारायण महतो,डब्बीजायसवाल,राजकुमार मेहता,छोटू सिंह,सीताराम तुरी,सुमन सिन्हा,अखिलेश राणा कांग्रेस नेता नागेश्वर मंडल आदि उपस्थित थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM