Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन पहुंचे आर्चबिशप हाउस, क्रिसमस पर्व की दी शुभकामनाएं

खबरे |

खबरे |

Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन पहुंचे आर्चबिशप हाउस, क्रिसमस पर्व की दी शुभकामनाएं
Published : Dec 23, 2024, 4:47 pm IST
Updated : Dec 23, 2024, 4:47 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Hemant Soren Kalpana Soren reached Archbishop House News In Hindi
CM Hemant Soren Kalpana Soren reached Archbishop House News In Hindi

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूरे झारखंड वासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

CM Hemant Soren Kalpana Soren reached Archbishop House News In Hindi: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज डॉ० कामिल बुल्के पथ स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए। मौके पर आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने भी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को "क्रिसमस" पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूरे झारखंड वासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं प्रभु यीशु से राज्यवासियों के लिए अमन-चैन तथा सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायककल्पना सोरेन डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित लोयला मैदान, रांची में आयोजित "क्रिसमस उत्सव -2024" में भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने  कहा कि "क्रिसमस पर्व" के माध्यम से एक शुभ संदेश समाज तक पहुंचती है। हमारे जीवन में मान-सम्मान, आदर, सद्भाव एवं एकजुटता महत्वपूर्ण अंग है। हमसभी के बीच प्रेम, आपसी सौहार्द और भाईचारा कभी कम न हो। हम सभी मिलकर इस मानव जीवन में सुख, समृद्धि एवं एकता के साथ जीवन व्यतीत करें, यही प्रभु यीशु से आज के इस पावन अवसर पर  कामना करता हूं।  

photophoto

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार हम सभी लोग धूमधाम से क्रिसमस पर्व को मनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी ओर से पूरे राज्य वासियों को क्रिसमस पर्व की ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। 

इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, बिशप विंसेंट आइंद,बिशप बी. बी बास्के, फादर आनन्द डेविड खलखो, फादर अजित खेस, XISS के निदेशक डॉ. जोसेफ मरियानुस कुजूर, फादर आनन्द डेविड खलखो, फादर अजीत कुमार खेस, फादर मुकुल कुल्लू, फादर सहदेव प्रजापति, फादर सुशील बेक, फादर सेबासटीएन तिर्की, फादर वाल्टर किसपोट्टा, फादर अंजुलुस एक्का, फादर विनय करकेट्टा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM