Jharkhand News: दुमका के मसानजोर बांध में दो बच्चों सहित तीन लोगों की डूब कर मौत

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: दुमका के मसानजोर बांध में दो बच्चों सहित तीन लोगों की डूब कर मौत
Published : Jun 24, 2023, 8:45 am IST
Updated : Jun 24, 2023, 8:45 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

एक बच्ची का शव बरामद किया गया है तथा अन्य की तलाश जारी है।

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में मसानजोर बांध में शुक्रवार को एक आदिवासी युवक और उसके दो छोटे बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को दुमका जिले के मसानजोर बांध में आदिम जनजाति पहाड़िया समाज के एक युवक एवं उसके दो मासूम बच्चों की पानी में डूब कर मौत हो गयी। एक बच्ची का शव बरामद किया गया है तथा अन्य की तलाश जारी है।

मसानजोर थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि धाजापाड़ा गाँव के 33 वर्षीय रंजीत पुजहर अपने छह वर्षीय बेटी सिंपी और चार वर्षीय बेटे अरुण के साथ मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर बांध गये थे जहाँ वे डूब गये। थाना प्रभारी ने बताया कि सिंपी का शव बरामद कर लिया गया है तथा उसके भाई और पिता का शव स्थानीय लोग पानी में ढूँढ रहे हैं। 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM