Bokaro News: बी एस एल में राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन
Bokaro News: बी एस एल में राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन
Published : Sep 24, 2025, 5:30 pm IST
Updated : Sep 24, 2025, 5:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Poetry conference organized in BSL under Official Language Fortnight-2025 news in hindi
Poetry conference organized in BSL under Official Language Fortnight-2025 news in hindi

उनकी रचनाओं ने राजभाषा हिन्दी की अभिव्यक्ति और साहित्यिक गरिमा को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।

Bokaro News In Hindi : बोकारो(निर्मल महाराज)- बोकारो स्टील प्लांट के राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत इस्पात भवन में  कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) सी.आर.के. सुधांशु के साथ संपर्क एवं प्रशासन विभाग के उप महाप्रबंधक  आलोक कुमार, सहायक प्रबंधक  मानस चंद्र रजवार सहित वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर स्थानीय  प्रतिष्ठित कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिन्दी भाषा की समृद्धि और साहित्य की विविधता को सशक्त रूप से दर्शाया।

कवि सम्मेलन में कस्तूरी सिन्हा, कनक लता राय, डॉ.परमेश्वर भारती,  क्रांति श्रीवास्तव, डॉ. नरेंद्र कुमार राय,  ज्योतिर्मयी डे,  लव कुमार,  गीता वर्मा,  अंकित उपाध्याय,  काजल भालोटिया, महेश मेंहदी,  रीना यादव,  अमन झा,  करुणा कालिका और  अतुल कुमार सिंह ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव विभोर किया।

उनकी रचनाओं ने राजभाषा हिन्दी की अभिव्यक्ति और साहित्यिक गरिमा को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन)  आलोक कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक  मानस चंद्र रजवार (संपर्क एवं प्रशासन) ने किया।

(For more news apart fromPoetry conference organized in BSL under Official Language Fortnight-2025 news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM