Bokaro News: बोकारो विधायक के पहल से फुडनीडीह पी.एस.एस में मरम्मत कार्य प्रारंभ
Bokaro News: बोकारो विधायक के पहल से फुडनीडीह पी.एस.एस में मरम्मत कार्य प्रारंभ
Published : Jul 25, 2025, 6:43 pm IST
Updated : Jul 25, 2025, 6:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Repair work started in Phudnidih PSS on the initiative of Bokaro MLA News in hindi
Repair work started in Phudnidih PSS on the initiative of Bokaro MLA News in hindi

विधायक ने कहा कि हमारा संकल्प है कि पूरे बोकारो विधानसभा क्षेत्र में भविष्य में किसी भी तरह की विद्युत अव्यवस्था की स्थिति ना पनपे

Bokaro News In Hindi: बोकारो(निर्मल महाराज)-  बोकारो विधायक श्वेता सिंह को जनता के द्वारा  शिकायत मिला कि  पिछले करीब 15 घंटे से    फुडनीडीह पी.एस.एस से संचालित सभी फीडर बिजली का ठनका गिरने के कारण प्रभावित था । विधायक  श्वेता सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रात में ही विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को  निर्देशित कर जल्द से जल्द  मरम्मत कार्य प्रारंभ करवाया।

विधायक ने कहा कि हमारा संकल्प है कि पूरे बोकारो विधानसभा क्षेत्र में भविष्य में किसी भी तरह की विद्युत अव्यवस्था की स्थिति ना पनपे और  तय समय सीमा पर जनहित में निष्पादन  किया जा सकेगा,इसी संदर्भ में विद्युत विभाग के अधिकारियों को विधायक ने निर्देशित किया कि विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जितने भी पी.एस.एस है सभी को डबल लाइन किया जाए ताकि विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ रहे ।

विदित  हो कि पूर्व में भी ऐसी समस्या की संभावना को देखते हुए,समस्या की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए विधायक  श्वेता सिंह ने  9 जुलाई को स्वयं फुडनीडीह पी.एस.एस का निरीक्षण किया था। मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद चास से फुडनीडीह तक एक नई लाइन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या की पुनरावृत्ति ना हो साथ ही यह सुनिश्चित किया गया था कि कार्य यथाशीघ्र पूर्ण हो

ताकि क्षेत्रवासियों को भविष्य में इस प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।इस कार्य की निगरानी एवं धरातल पर उतारने के लिए विद्युत विभाग के विधायक प्रतिनिधि हसी उर रहमान मौके पर उपस्थित थे और विद्युत विभाग की टीम के साथ मिलकर कार्य को शीघ्र पूरा करने में जुटे हुए  थे ।

(For more news apart from Repair work started in Phudnidih PSS on the initiative of Bokaro MLA News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM