Bokaro News: बीएसएल के सिंटर प्लांट में टूल बॉक्स टॉक एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल के सिंटर प्लांट में टूल बॉक्स टॉक एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Published : Sep 25, 2025, 6:03 pm IST
Updated : Sep 25, 2025, 6:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Tool Box Talk and Safety Awareness Programme organised at BSL Sinter Plant news in hindi
Tool Box Talk and Safety Awareness Programme organised at BSL Sinter Plant news in hindi

इस अवसर पर श्रमिकों को स्टील प्लांट एवं विशेष रूप से परियोजना कार्य से संबंधित संभावित सुरक्षा खतरों की जानकारी दी गई।

Bokaro News In Hindi : बोकारो(निर्मल महाराज)- बोकारो इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट विभाग में टूल बॉक्स टॉक एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम सिंटर प्लांट 1 में कुल 4  ईएसपी  की स्थापना से संबंधित परियोजना कार्य के अंतर्गत मेसर्स बीएचईएल द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनिष सेनगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं)  पी.एच.शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट)  पी. चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षाएवं अग्निशमन सेवाएं)  बी.के. सरतापे, महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट)  आई. मुखर्जी, महाप्रबंधक (परियोजनाएं) दिलीप कुमार सहित सिंटर जोन परियोजना से जुड़े बीएसएल अधिकारी, मेसर्स बीएचईएल के वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सुरक्षा प्रतिज्ञा के साथ की गयी।

इस अवसर पर श्रमिकों को स्टील प्लांट एवं विशेष रूप से परियोजना कार्य से संबंधित संभावित सुरक्षा खतरों की जानकारी दी गई। सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में सुरक्षा क्विज़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को सम्मानित कर उपहार प्रदान किए गए।यह कार्यक्रम सुरक्षा के प्रति जागरूकता को और सुदृढ़ करने तथा परियोजना कार्य के दौरान शून्य-दुर्घटना लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

(For more news apart from Tool Box Talk and Safety Awareness Programme organised at BSL Sinter Plant news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM