वीर शहीद के गांव में सोलर इरिगेशन से लहलहा रही फसल
वीर शहीद के गांव में सोलर इरिगेशन से लहलहा रही फसल
Published : Jan 26, 2023, 11:56 am IST
Updated : Jan 26, 2023, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
Crop flourishing due to solar irrigation in Veer Shaheed's village
Crop flourishing due to solar irrigation in Veer Shaheed's village

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा एक वर्ष पूर्व मिले निर्देश के बाद लातेहार के कोने गांव में अब खेती की नई इबारत गढ़ी जा रही है।

लातेहार (संवादाता) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा एक वर्ष पूर्व मिले निर्देश के बाद लातेहार के कोने गांव में अब खेती की नई इबारत गढ़ी जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यहां की पारंपरिक सिंचाई विधि को काफी हद तक बदल दिया गया है, ताकि किसानों को फसलों की अधिक उत्पादकता प्राप्त हो सके।अब यहां सोलर आधारित लिफ्ट इरिगेशन (Solar Based Lift Irrigation) से खेतों में सिंचाई कर किसान अपने विकास का रास्ता प्रशस्त कर रहे हैं। किसानों की मांग पूरी होने से उनके चेहरे पर मुस्कान है।

शहीद के गांव पहुंचे थे मुख्यमंत्री

प्रथम चरण में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वीर शहीद नीलांबर पीताम्बर की जन्म भूमि कोने गांव गए थे। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री से गांव में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया था कि सिंचाई सुविधा नहीं होने कारण लोग कम समय खेती कर पाते हैं, जिससे उन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो जाता है। किसानों ने यह भी कहा था कि डीजल पंप से खेतों से सिंचाई करना किसानों के लिए घाटे का सौदा है। इसलिए कुछ ऐसी व्यवस्था करवाएं, जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिल सके। 

शहीद के परिजनों को भी मिला योजना का लाभ

कार्यक्रम के दौरान वीर शहीद नीलांबर पीताम्बर के परपोते कोमल खरवार ने मुख्यमंत्री को योजनाओं से वंचित होने की बात कही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहीद के परिजनों को आवास योजना, पशुधन विकास योजना समेत अन्य योजनाओं से जोड़ा गया। शहीद के घर तक जाने वाली सड़क को दुरुस्त किया गया। साथ ही सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई। देखते ही देखते कोने गांव की सूरत बदल गई। अब शहीद के परिजन और ग्रामीण खुश हैं। वर्षों बाद उन्हें उनका हक और अधिकार मिला।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM