Bokaro News: गुजरात और पंजाब के चुनाव में आप पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया

खबरे |

खबरे |

Bokaro News: गुजरात और पंजाब के चुनाव में आप पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया
Published : Jun 26, 2025, 6:32 pm IST
Updated : Jun 26, 2025, 6:32 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP party victory in Gujarat and Punjab elections was celebrated News in hindi
AAP party victory in Gujarat and Punjab elections was celebrated News in hindi

बिहार सहित देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को लाभ होगा - कुमार राकेश

Bokaro News In Hindi: बोकारो(निर्मल महाराज)- आम आदमी पार्टी के गुजरात और पंजाब में विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड जीत का जश्न बोकारो में मनाया गया। स्थानीय सेक्टर 12 ए स्थित पार्टी कार्यालय में आप के बोकारो जिला से जुड़े प्रदेश और स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिला संयोजक विधान चंद्र राय ने की तथा संचालन  प्रदेश के वरीय नेता कुमार राकेश ने किया।बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने देश भर में आप के बढ़ते प्रभाव और बोकारो जिले में संगठन विस्तार पर अपनी राय रखी।

 वक्ताओं ने कहा कि गुजरात में भाजपा को और पंजाब में कांग्रेस को हराकर आम लोगों ने आम आदमी पार्टी को जबरदस्त समर्थन दिया है। पूरे देश में इसका सकारात्मक असर होगा और लोग तीसरे विकल्प के रूप में अब आप को देख रहे हैं।

वक्ताओं ने कहा कि बिहार सहित देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव में आप को लाभ होगा। स्थानीय स्तर पर विशेषकर चास नगर निगम क्षेत्र में सबसे पहले पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेता मो मेहबूब आलम, बैजनाथ गोराई, अरविंद विकास, गुलाम रसूल, उत्तम सिंह चौधरी, अशोक कुमार, सतीश चंद्र गुप्ता, राहुल कुमार, केएपी वर्मा, आनंद मंडल, गयासुद्दीन अंसारी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।

(For More News Apart From AAP party victory in Gujarat and Punjab elections was celebrated News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM