Bokaro News In Hindi: पिंड्राजोरा में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

खबरे |

खबरे |

Bokaro News In Hindi: पिंड्राजोरा में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
Published : Sep 26, 2025, 2:06 pm IST
Updated : Sep 26, 2025, 2:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Mini factory of fake foreign liquor busted in Pindrajora news in hindi
Mini factory of fake foreign liquor busted in Pindrajora news in hindi

झारखंड सरकार के नकली होलोग्राम  को  सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देशानुसार उत्पाद टीम ने बरामद किया।

Bokaro Pindrajora News In Hindi: बोकारो(निर्मल महाराज) - सहायक  उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर  पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उलगाढ़ा पंचायत में बीती रात को विशेष छापामारी अभियान  चलाकर नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन कर 2 स्थानों से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, निर्माण सामग्री, विभिन्न ब्रांड के स्टिकर, ढक्कन, फ्लेवर, कैरामेल, स्पिरिट, खाली बोतलें तथा झारखंड सरकार के नकली होलोग्राम  को  सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देशानुसार उत्पाद टीम ने बरामद किया।

जांच क्रम में पता चला है कि अवैध मिनी फैक्ट्री का संचालन चास निवासी  अंकित सिंह, श्याम सिंह, अविनाश कुमार उर्फ बिट्टू एवं राहुल मंडल  द्वारा किया जा रहा था। इसमें उलगाढ़ा निवासी नेपाल महतो सहयोग कर रहा था, जिसके मकान एवं उसके खेत में बने अर्धनिर्मित एस्बेस्टस मकान में यह अवैध कारोबार संचालित हो रहा था।

उक्त संलिप्त  सभी अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज  करवाया गया।इस छापामारी अभियान का नेतृत्व  उत्पाद निरीक्षक  बिजय कुमार पाल  ने किया सहित दल में उत्पाद अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की एवं उत्पाद अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा महेश दास  दल-बल  उपस्थित थे।

(For more news apart from Mini factory of fake foreign liquor busted in Pindrajora news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM