झारखंड : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक 15 फीसदी से अधिक मतदान

खबरे |

खबरे |

झारखंड : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक 15 फीसदी से अधिक मतदान
Published : Feb 27, 2023, 11:31 am IST
Updated : Feb 27, 2023, 11:31 am IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: More than 15 percent voting till 9 am in Ramgarh assembly by-election ( फोटो साभार PTI)
Jharkhand: More than 15 percent voting till 9 am in Ramgarh assembly by-election ( फोटो साभार PTI)

रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

रामगढ़ :  झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए सोमवार को हो रहे उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक 15.19 फीसदी मतदान हुआ।. रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ में शुरुआती दो घंटे में 15.19 फीसदी मतदान हुआ।

हालांकि, रामगढ़ में 14 निर्दलीय सहित कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के बीच माना जा रहा है। आजसू ने उपचुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, “लोकतंत्र को मजबूत करने और चुनाव में धनबल के प्रयोग को हराने के लिए रामगढ़ के लोग मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। वे अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए आगे आएं।”

आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने मतदाताओं से राज्य के हित में मतदान करने का आग्रह किया। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया, “यह रामगढ़ के मतदाताओं के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत करने का एक अवसर है।”

रामगढ़ में कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी अयोग्यता के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था।

कांग्रेस ने इस सीट से ममता देवी के पति बजरंग महतो को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि आजसू पार्टी ने सुनीता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। रामगढ़ उपचुनाव में 1.61 लाख महिलाओं सहित 3.34 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।

Location: India, Jharkhand, Ramgarh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM