Bokaro News: बोकारो जनरल अस्पताल ने किया रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त का संग्रह

खबरे |

खबरे |

Bokaro News: बोकारो जनरल अस्पताल ने किया रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त का संग्रह
Published : Aug 27, 2025, 2:10 pm IST
Updated : Aug 27, 2025, 2:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Bokaro General Hospital organized a blood donation camp news in hindi
Bokaro General Hospital organized a blood donation camp news in hindi

विशेषज्ञों ने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन जीवन बचाए जा सकते हैं।

Bokaro News In Hindi: बोकारो (निर्मल महाराज) बोकारो जनरल अस्पताल एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-4 स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ बोकारो जनरल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं)  कुंदन कुमार तथा ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सुरेन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस विशेष शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था ताकि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए।

विशेषज्ञों ने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन जीवन बचाए जा सकते हैं। साथ ही 18 से 60 वर्ष के बीच का कोई भी स्वस्थ पुरुष वर्ष में चार बार तथा एक स्वस्थ महिला वर्ष में तीन बार सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकती है। चिकित्सकों ने यह भी स्पष्ट किया कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह एक नेक कार्य है जो समाज की जीवनरेखा को मजबूत करता है। शिविर में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी संस्थान के रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा की इस मुहिम को सफल बनाया।

(For more news apart from Bokaro General Hospital organized a blood donation camp news in hindi,  stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM