आज से शुरू हो रहा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, फिर पेश किए जाएंगे तीन अहम विधेयक

खबरे |

खबरे |

आज से शुरू हो रहा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, फिर पेश किए जाएंगे तीन अहम विधेयक
Published : Jul 28, 2023, 11:18 am IST
Updated : Jul 28, 2023, 11:18 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मानसून सत्र चार अगस्त को समाप्त होगा।

रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार यानी आज से शुरू होगा, जिसमें ‘तकनीकी खामियों’ के कारण राज्यपाल सचिवालय द्वारा लौटाए गए तीन महत्वपूर्ण विधेयक फिर से पेश किए जाएंगे।

दूसरी ओर, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में कानून-व्यवस्था की ‘बिगड़ती’ स्थिति और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सदन में सरकार को घेरने का फैसला किया है। सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी दल भाजपा ने मानसून सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए बृहस्पतिवार को रांची में अपने-अपने विधायक दल की बैठकें कीं।

मानसून सत्र चार अगस्त को समाप्त होगा। इसमें जिन तीन विधेयकों को फिर से पेश किया जाएगा, उनमें ‘भीड़ हिंसा और भीड़ हत्या निवारण विधेयक, 2021’, ‘झारखंड स्थानीय व्यक्तियों की परिभाषा और ऐसे स्थानीय व्यक्तियों को परिणामी, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य लाभ देने के लिए विधेयक, 2022’, जिसे 1932 के खतियान बिल के नाम से भी जाना जाता है और ‘ओबीसी आरक्षण विधेयक’ शामिल है।.

तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस ने विभिन्न तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए इन तीन विधेयकों को लौटा दिया था।

राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार की सहयोगी कांग्रेस ने कहा है कि उसने मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाने का निर्णय लिया है।

वहीं, झारखंड विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक एवं बोकारो से विधायक बिरंची नारायण ने कहा, “भाजपा राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और बढ़ती बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दे उठाएगी।”

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM