झारखंड: मानव तस्करीकी शिकार हुई नौ लड़कियों को दिल्ली से बचाया गया

खबरे |

खबरे |

झारखंड: मानव तस्करीकी शिकार हुई नौ लड़कियों को दिल्ली से बचाया गया
Published : Aug 28, 2023, 11:36 am IST
Updated : Aug 28, 2023, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दिल्ली से लड़कियों को लाने के लिए जिला बाल सुरक्षा अधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में एक दल का गठन किया है।

रांची:  झारखंड के साहिबगंज जिले से दिल्ली ले जाई गईं कम से कम नौ लड़कियों को राष्ट्रीय राजधानी में मुक्त करा लिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बचाई गईं लड़कियों को ट्रेन से वापस उनके गृह राज्य लाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि साहिबगंज जिला प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गई और उन्होंने दिल्ली से लड़कियों को लाने के लिए जिला बाल सुरक्षा अधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में एक दल का गठन किया है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, लड़कियों को दिल्ली पुलिस की मदद से हरियाणा व उत्तर प्रदेश से सटे दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में मुक्त कराया गया। कुमारी ने बताया कि सभी बचाई गईं लड़कियां रविवार को साहिबगंज के लिए ट्रेन से रवाना हुईं।

कुमारी ने विज्ञप्ति में बताया, ''सभी बचाई गईं लड़कियों को झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनपर निरतंर नजर रखी जाएगी ताकि वह फिर से मानव तस्करी का शिकार न हो पाएं।'' दिल्ली से बचाई गईं लड़कियों को मानव तस्करों द्वारा वहां ले जाया गया था।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ''झारखंड में इस तरह के तस्कर बहुत सक्रिय है, जो युवतियों को दिल्ली में बेहतर जीवन देने का वादा कर उन्हें बहला-फुसलाकर वहां ले जाते हैं और नौकरी का झांसा देकर उन्हें विभिन्न घरों में बेच देते हैं। तस्करों को इस एवज में भारी-भरकम राशि मिलती है लेकिन लड़कियों की जिंदगी तबाह हो जाती है।''

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM