Hemant Soren News: हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, रिकॉर्ड चौथी बार राज्य के सीएम

खबरे |

खबरे |

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, रिकॉर्ड चौथी बार राज्य के सीएम
Published : Nov 28, 2024, 4:46 pm IST
Updated : Nov 28, 2024, 4:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Hemant Soren took oath as Jharkhand CM News In Hindi
Hemant Soren took oath as Jharkhand CM News In Hindi

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Hemant Soren took oath as Jharkhand CM News In Hindi: हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची में एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल समेत कई प्रमुख राजनीतिक नेता शामिल हुए। 

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने से पहले, कुर्ता-पायजामा पहने सोरेन ने झामुमो अध्यक्ष और अपने पिता शिबू सोरेन से मुलाकात की।

बता दे कि झामुमो नेता हेमंत सोरेन रिकॉर्ड चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। हाल में हुए विधानसभा चुनावों में सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी।

झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटें हासिल करते हुए शानदार जीत हासिल की, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं।


(For more news apart from Hemant Soren took oath as Jharkhand CM News In Hindi, stay tuned to Spokesman hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM