प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 26 मरीजों को उपचार के लिए मिले 55 लाख दिया
संजय सेठ की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 26 मरीजों को उपचार के लिए मिले धन राशि
Published : Dec 28, 2022, 3:38 pm IST
Updated : Dec 28, 2022, 3:38 pm IST
SHARE ARTICLE
26 patients received funds from the Prime Minister's National Disaster Relief Fund for treatment
26 patients received funds from the Prime Minister's National Disaster Relief Fund for treatment

सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से इतनी बड़ी संख्या में मरीजों को इलाज के लिए राशि मिलना प्रधानमंत्री जी की सहृदयता है।

रांची (संवादाता): रांची के सांसद संजय सेठ की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से वर्ष 2022 में 26 लोगों को 55 लाख 41 हजार की राशि विभिन्न गंभीर व असाध्य रोगों से उपचार के लिए प्रदान की गई है। यह राशि सांसद की अनुशंसा पर रांची लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों को दी गई है।

जिन नागरिकों को यह राशि प्रदान की गई है, उनमें 14 कैंसर के मरीज, 7 दिल और किडनी से जुड़े मरीज हैं जबकि अन्य रोगों के 5 मरीजों को यह राशि प्रदान की गई है। रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची जिला व सरायकेला खरसावां जिला में गंभीर रोगों जैसे कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, किडनी प्रत्यारोपण, ब्लड कैंसर, दिल से जुड़े रोग, ब्रेन ट्यूमर, प्लास्टिक एनीमिया सहित कई अन्य असाध्य रोगों के उपचार के लिए राशि प्रदान की गई है। ऐसे 13 गंभीर मरीजों को तीन तीन लाख रुपए की राशि दी गई है, जो असाध्य रोगों से जूझ रहे थे। जिससे इन मरीजों का उपचार बहुत सुगम हुआ है।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से इतनी बड़ी संख्या में मरीजों को इलाज के लिए राशि मिलना प्रधानमंत्री जी की सहृदयता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। सांसद श्री सेठ ने कहा कि इसके तहत असाध्य रोग से जूझ रहे कोई भी नागरिक अपने उपचार के लिए राशि ले सकते हैं परंतु नागरिकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि जिस अस्पताल से उपचार करा रहे हों, वह अस्पताल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से राशि लेने के लिए अधिकृत हो।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से देशभर के लोगों को असाध्य रोगों के उपचार हेतु राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए संबंधित रोगियों या उनके अभिभावक का आय प्रमाण पत्र, जिस अस्पताल में इलाज हो रहा हो वहां का स्टीमेट, आधार कार्ड, रोगियों की पासपोर्ट साइज की फोटो अनिवार्य होती है। आवेदन के न्यूनतम 40 से 50 दिनों की समय सीमा में उपचार के लिए राशि निर्गत की जाती है, जो सीधे अस्पतालों के खाते में भेजी जाती है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM