Aadi Karmayogi Campaign: आदि कर्मयोगी अभियान को सफल बनाने में मीडिया की अहम भूमिकाः उपायुक्त

खबरे |

खबरे |

Aadi Karmayogi Campaign: आदि कर्मयोगी अभियान को सफल बनाने में मीडिया की अहम भूमिकाः उपायुक्त
Published : Aug 29, 2025, 5:01 pm IST
Updated : Aug 29, 2025, 5:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Media plays an important role in making Adi Karmayogi campaign successful: Deputy Commissioner Hindi News
Media plays an important role in making Adi Karmayogi campaign successful: Deputy Commissioner Hindi News

जिले के सभी पंचायतों में दिशोम गुरू स्व. शिबू सोरेन के सम्मान में रात्रि पाठशाला का होगा आयोजन

Bokaro( निर्मल महाराज): आदिवासी समाज को उनका हक अधिकार दिलाने, उनका सर्वांगीण विकास को लेकर जनजातीय कार्य मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान - रेस्पॉन्सिव गवर्नेस प्रोग्राम की शुरूआत की गई है। जैसा कि नाम से ही प्रतित हो रहा है आदि कर्मयोगी, आदिवासी समाज के लिए जो कार्य करें, वह आदि कर्मयोगी है। 

उक्त बातें उपायुक्त  अजय नाथ झा ने कहीं। वह गुरुवार को समाहरणालय सभागार में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।   

उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान  रेस्पॉन्सिव गवर्नेस प्रोग्राम के तहत आदिवासी बहुल जिले के 125 चिन्हित गांव के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से शतप्रतिशत अच्छादित किया जाना है। यह सभी कार्यों स्वास्थ्य, शिक्षा, कल्याण, समाज कल्याण, वन प्रमंडल जैसे विभिन्न 17 विभागों के पदाधिकारियों के समन्वय से पूरा किया जाएगा।

इस क्रम में पिछले दिनों राज्य स्तर पर जिले के आठ पदाधिकारियों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया गया। उनके द्वारा आज समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों  बीडीओ सीओ को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत कार्य योजना से अवगत कराया गया। 

उपायुक्त ने कहा कि आगामी 30 से 1 सितंबर तक आवासीय रूप से प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जो आगे प्रखंड व पंचायत स्तर पर आदि कर्मयोगी को प्रशिक्षण देंगे। 

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिले की सभी पंचायतों में रात्रि पाठशालाएं चलाई जाएंगी। ये रात्रि पाठशालाएं दिशोम गुरू स्व. शिबू सोरेन के सम्मान में आयोजित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण बुजुर्गों कामगार  श्रमिकों को शिक्षा का अवसर देना, साथ ही समाज में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

(For more news apart from Media plays an important role in making Aadi Karmayogi campaign successful: Deputy Commissioner News in Hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM