राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री सोरेन ने शहीद जवान राजेश कुमार को दी श्रद्धांजलि

खबरे |

खबरे |

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री सोरेन ने शहीद जवान राजेश कुमार को दी श्रद्धांजलि
Published : Sep 29, 2023, 5:00 pm IST
Updated : Sep 29, 2023, 5:00 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

। शहीद जवान श्री राजेश कुमार ग्राम रेवाली, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के निवासी थे।

रांची (संवाददाता) : राज्यपाल  सीपी राधाकृष्णन एवं माननीय मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज सेक्टर-2, धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर पहुंचकर चाईबासा के टोंटो क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल जवान  राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित  कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

 मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत हुए शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य को नक्सल से मुक्त करने के लिए हमारे बहादुर जवान  राजेश कुमार ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है, इनका बलिदान पूरा राज्य सदैव याद रखेगा। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल मुक्त झारखंड की मुहिम और मिशन में हमारे कई जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। नक्सल मुक्त अभियान का मिशन जरूर कामयाब होगा। हम सभी को अपने पुलिस जवानों पर  गर्व है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरगति को प्राप्त हुए शहीद जवान  राजेश कुमार के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिजनों को इस दुःख एवं विकट परिस्थिति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मालूम हो कि पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित टोंटो थाना के सरजामबुरू क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए आ०ई०डी० ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल जवान राजेश कुमार वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद जवान श्री राजेश कुमार ग्राम रेवाली, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के निवासी थे।

मौके पर राज्य के मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, डीजीपी  अजय कुमार सिंह,  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय अधिकारियों ने शहीद कांस्टेबल जवान  राजेश कुमार को श्रद्धांजलि दी।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM