भारत जोड़ो यात्रा के समापन के मौके पर कांग्रेसियों ने फहराया तिरंगा

खबरे |

खबरे |

भारत जोड़ो यात्रा के समापन के मौके पर कांग्रेसियों ने फहराया तिरंगा
Published : Jan 30, 2023, 5:26 pm IST
Updated : Jan 30, 2023, 5:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Congressmen hoisted the tricolor on the occasion of conclusion of Bharat Jodo Yatra
Congressmen hoisted the tricolor on the occasion of conclusion of Bharat Jodo Yatra

झंडा गीत एवं राष्ट्रगान के पश्चात सभी कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।

साहिबगंज: भारत की एकता, अखंडता, भाईचारा, सहिष्णुता को बचाने के लिए एवं विभाजनकारी ताकतों से देश की विविधता का बचाए रखने, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर युवाओं, मजदूरों और किसानों की आवाज बुलंद करने तथा जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के मतभेदों से ऊपर उठकर राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई 3500 किलोमीटर की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को कश्मीर में समापन हो गया। इस अवसर पर राहुल गांधी ने श्रीनगर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय झण्डा फहराया।

इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की एकजुटता में प्रत्येक जिला एवं प्रखण्ड मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजन किए जाने का निर्देश दिया गया था। उसके आलोक मे साहेबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने सैकड़ों कांग्रेसजनों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
 

झंडा गीत एवं राष्ट्रगान के पश्चात सभी कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सभी कांग्रेसजन कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा शुरू करते हुए गांधी रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर सभी कांग्रेसजनों ने 2 मिनट का मौन धारण कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के बाद जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहर में घूम घूम कर भारत जोड़ो यात्रा पूरी होने पर राहुल गांधी द्वारा भेजा गया संदेशपत्र  सुमित कुमार, डॉ एन आर रॉय, डॉ असफाक अहमद एवं अन्य कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोगों के बीच वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा, मुर्शाद अली, मो कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, ओम प्रकाश साह, अज़मत हुसैन, अश्वनी आनंद, सरफ़राज़ आलम, नित्यानंद गुप्ता, मंगल पासवान, नदीम इकलाख, मो सलाउद्दीन, मो निजामुद्दीन, मो नेहाल अख्तर, अजय यादव, मुन्ना यादव, मो सद्दाम हुसैन, आदित्य यादव, मो सादिक, अनूप हर्षवाल, मो साफ़िर अन्सारी, मो सुल्तान, मो तनवीर, मो सब्दुल अंसारी, मो रमजानी, अल्ताफ हुसैन, रिज़वान अहमद, मो मोफिज़, मो परवेज, विपिन ठाकुर, मो रहीम, अली कुरैशी, जाहिद खान, वसीम अकरम, सत्यप्रकाश गोस्वामी, जमुना दास, मो इम्तियाज, समीउल्लाह आज़ाद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM