झारखंड: सुरक्षा बलों ने माओवादी द्वारा लगाए गए पांच आईईडी बमों का लगाया पता

खबरे |

खबरे |

झारखंड: सुरक्षा बलों ने माओवादी द्वारा लगाए गए पांच आईईडी बमों का लगाया पता
Published : May 30, 2023, 12:32 pm IST
Updated : May 30, 2023, 12:32 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जिला पुलिस 11 जनवरी से व्यापक तलाश अभियान चला रही है।

चाईबासा (झारखंड): झारखंड के सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) द्वारा लगाए गए पांच शक्तिशाली आईईडी विस्फोटकों का पता लगाया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों ने जिले में नक्सल-विरोधी अभियान पर निकले सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के मकसद से ये आईईडी लगाए थे।

पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 20 किलोग्राम और 12 किलोग्राम सहित चार आईईडी को तुंबाहाका गांव के पास जंगल से बरामद किया गया जबकि पांच किलोग्राम का एक आईईडी छोटा कुईरा और माराडिरी गांव के बीच एक वन क्षेत्र में मिला।

सभी आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।

जिले के कोल्हन इलाके में मिसिर बेसरा सहित शीर्ष माओवादी नेताओं की मौजूदगी के बारे में जिला पुलिस को सूचना मिलने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा और झारखंड जगुआर के साथ जिला पुलिस 11 जनवरी से व्यापक तलाश अभियान चला रही है। बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है।

पुलिस ने बताया कि इस साल जनवरी से भाकपा (माओवादी) द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में 10 वर्षीय बालक और दो बुजुर्ग महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हुई है तथा सीआरपीएफ कर्मी समेत 20 लोग घायल हुए हैं।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM