Bokaro News: मामूली विवाद को लेकर दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या

खबरे |

खबरे |

Bokaro News: मामूली विवाद को लेकर दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या
Published : Aug 30, 2025, 5:56 pm IST
Updated : Aug 30, 2025, 5:56 pm IST
SHARE ARTICLE
A friend killed his friend over a petty dispute Bokaro News in hindi
A friend killed his friend over a petty dispute Bokaro News in hindi

घटना के बाद घायल रवि को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था

Bokaro News In Hindi: बोकारो (निर्मल महाराज)- बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कोटा कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। आरोपी अमन कुमार झा ने अपने ही दोस्त एल एस कॉलोनी निवासी रवि कुमार को आपसी मामूली विवाद को लेकर चाकू से गला में वार कर हत्या कर दी।

बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देशानुसार, नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन कुमार झा को गिरफ्तार किया गया एवं हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू और खून लगे कपड़े बरामद किया गया।

घटना के बाद घायल रवि को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने प्रेस वार्ता  में बताया कि रवि कुमार ने एक व्यक्ति से मोबाइल लिया था जिसे वह लौटा नहीं रहा था।

इसी मोबाइल को वापस करने को लेकर अमन लगातार दबाव डाल रहा था। इसी बात पर दोनों दोस्तों के बीच विवाद हुआ और अमन ने घर से चाकू लाकर रवि की गला पर वार कर दिया। परिजनों ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी आरोपी बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(For more news apart from A friend killed his friend over a petty dispute Bokaro latest News in Hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM