Sanjay Seth News: क्राइम सिटी बन गया रांची, जंगलराज की हुई वापसी: संजय सेठ

खबरे |

खबरे |

Sanjay Seth News: क्राइम सिटी बन गया रांची, जंगलराज की हुई वापसी: संजय सेठ
Published : Dec 30, 2024, 6:04 pm IST
Updated : Dec 30, 2024, 6:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Ranchi has become crime city, Jungle Raj is back: Sanjay Seth News In Hindi
Ranchi has become crime city, Jungle Raj is back: Sanjay Seth News In Hindi

मंत्री सेठ ने कहा आखिर रांची की पुलिस कर क्या रही है। रोज दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं प्रशासन मौन है।

Sanjay Seth News: रांची (राजेश चौधरी): केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  भारत सरकार  संजय सेठ ने आज रांची राजधानी में  लूट की घटना एवं अपराधियों द्वारा   दिनदहाड़े  युवक को गोली मार दी गई। इन सभी घटनाओं की कड़ी शब्दों में निंदा की है।
 
मंत्री सेठ ने कहा आखिर रांची की पुलिस कर क्या रही है। रोज दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं प्रशासन मौन है। जंगलराज की वापसी हो चुकी है। सरकार को कोई मतलब नहीं। आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. 

क्या सरकार, प्रशासन, और अपराधियों का गठजोड़ चल रहा है। राजधानी रांची क्राइम सिटी का अड्डा बन चुका है इन अपराधियों के सामने सरकार और प्रशासन पंगु बनी हुई है। रांची में आज मर्डर हुआ यह खबर नहीं बनती खबर यह बनती है कि रांची में आज मर्डर नहीं हुआ या कोई आपराधिक घटनाएं नहीं हुई. 

रांची में कोई भी वर्ग सुरक्षित  नही , ना ही व्यापारी वर्ग ,और ना ही कारोबारी,  राज में आम लोग और व्यापारिक कैसे अपने कारोबार को करेंगे जहां दिनदहाड़े पैसे लूट लिए जाते हो सभी थाना और अधिकारी बालू के अवैध धंधे में लिप्त है पैसे की उगाई का खेल चल रहा है जनता मर रही है और बाबू लोग मस्त हैं। 

सरकार और प्रशासन धैर्य की परीक्षा ना ले सभी वर्गों  में आक्रोश है अगर सरकार और प्रशासन नहीं चेती तो इसका खामियाजा भुगतना होगा. 

रांची में दिनदहाड़े फायरिंग और ₹13 लाख की लूट। यह घटना हतप्रभ करने वाली है। बीच शहर में कैसे अपराधी तांडव कर रहे हैं, गोलियां चला रहे हैं और व्यवसायियों को लूट रहे हैं। पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ऐसा लग रहा है, जैसे 90 के दशक का जंगलराज वापस आ चुका है।

(For more news apart from Ranchi has become crime city, Jungle Raj is back: Sanjay Seth News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM