मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जमशेदपुर वासियों को दी सौगात, जुगसलाई ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जमशेदपुर वासियों को दी सौगात, जुगसलाई ओवरब्रिज का किया उद्घाटन
Published : Jan 31, 2023, 5:51 pm IST
Updated : Jan 31, 2023, 5:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Hemant Soren gave a gift to the residents of Jamshedpur, inaugurated the Jugsalai Overbridge
Chief Minister Hemant Soren gave a gift to the residents of Jamshedpur, inaugurated the Jugsalai Overbridge

मुख्यमंत्री ने कहा- पूरे राज्य में तेज गति से सड़कों, पूलों और ओवरब्रिजों का निर्माण हो रहा है.

जमशेदपुर (संवादाता) : मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज जमशेदपुर वासियों को जुगसलाई ओवरब्रिज की सौगात दी। इस ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में सड़कों और पूलों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। नई सड़कों के निर्माण के साथ सड़कों का मजबूतीकरण और चौड़ीकरण हो रहा है। आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था को लेकर कई नए निर्माण देखने को मिलेंगे। हमारा प्रयास लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

 जाम से मिलेगी निजात, दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण रेलवे फाटक बार-बार बन्द करने की नौबत आती थी। इससे यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी और दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था।  लेकिन, जुगसलाई ओवरब्रिज के शुरू होने से जाम की समस्या से निजात मिल मिल रही है।  इससे इस मार्ग से आने जाने वालों के लिए सहूलियत और समय की भी बचत होगी  ।

 843 मीटर लंबा ओवरब्रिज
जुगसलाई के टाटा-आदित्यपुर स्टेशन के बीच पथ ऊपरी पुल (ROB) एवं पहुँच पथ का निर्माण वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रारंभ होकर 2022-23 में पूर्ण हुआ । इसकी कुल लंबाई 843 मीटर है। इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति कुल 44,04,95,000 रुपए है ।

इस अवसर पर मंत्री  चम्पाई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता और बन्ना गुप्ता, विधायक घाटशिला राम दास सोरेन, विधायक, ईचागढ़ श्रीमती सविता महतो, विधायक, बहरागोड़ा समीर मोहंती, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक जुगसलाई  मंगल कालिंदी, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्रीमती विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं रेलवे तथा पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थी 

Location: India, Jharkhand, Jamshedpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM