मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 10 मुसहर परिवारों के बीच ज़मीन पट्टा का हुआ वितरण

खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 10 मुसहर परिवारों के बीच ज़मीन पट्टा का हुआ वितरण
Published : May 31, 2023, 5:11 pm IST
Updated : May 31, 2023, 5:11 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वैसे मुसहर परिवार जिनका अबतक आधार कार्ड नहीं बना है, उनको चिन्हित करते हुए सभी का आधार कार्ड बनाया जाएगा।

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देशानुसार पलामू के नीलांबर-पीताम्बरपुर प्रखंड के नौडीहा पंचायत स्थित कोइरीपतरा गांव में 10 मुसहर परिवार के बीच आवासीय भूमि का पट्टा वितरण किया गया। सभी परिवारों को सरकार की ओर से 3-3 डिसमिल आवासीय भूमि बंदोबस्त की गयी है। अब मुसहर परिवार आवंटित भूमि पर अपना घर बनाकर रह सकेंगे। साथ ही, घर बनाने के लिये सभी मुसहर परिवार को अंबेडकर आवास योजना से जल्द लाभान्वित किया जायेगा। मालूम हो कि पूर्व में भी जिले के लोगों को जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया गया था। 

 मुसहर परिवारों का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वैसे मुसहर परिवार जिनका अबतक आधार कार्ड नहीं बना है, उनको चिन्हित करते हुए सभी का आधार कार्ड बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने सभी परिवार को सरकारी योजनाओं यथा सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना आदि से लाभान्वित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के आदेश के आलोक में जिले के अन्य स्थानों में रह रहे मुसहर परिवारों को भी चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री के आदेश पर मुसहर परिवारों को भूमि का पट्टा एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं से लगातार जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुसहर परिवारों को भूमि का पट्टा वितरित किया गया।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM