Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी बरपाएगा कहर; 48 घंटों में 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है तापमान

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी बरपाएगा कहर; 48 घंटों में 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है तापमान
Published : Apr 1, 2025, 9:15 am IST
Updated : Apr 2, 2025, 9:46 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update temperature rise continue News In Hindi
Punjab Weather Update temperature rise continue News In Hindi

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Punjab Weather Update temperature rise continue News In Hindi: पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। पंजाब में तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कल तक तापमान में 2 से 5 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन में धूप तेज रहेगी और दोपहर में गर्मी का असर अधिक महसूस किया जाएगा। हालांकि, सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी चरम पर होगी।

इन शहरों में तापमान बढ़ा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अमृतसर में तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
लुधियाना में तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
पटियाला में तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
फतेहगढ़ साहिब में तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
होशियारपुर में तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मोहाली में तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।


(For ore news apart From Punjab Weather Update temperature rise continue News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM