Petrol Diesel Crisis in Punjab : पंजाब में खत्म होने लगा पेट्रोल-डीजल, बचा 1 दिन का स्टॉक, पंपों पर लोगों की...
Petrol Diesel Crisis in Punjab : पंजाब में खत्म होने लगा पेट्रोल-डीजल, बचा 1 दिन का स्टॉक, पंपों पर लोगों की...
Published : Jan 2, 2024, 2:04 pm IST
Updated : Jan 2, 2024, 4:43 pm IST
SHARE ARTICLE
 Petrol Diesel started running out in Punjab truck drivers strike
Petrol Diesel started running out in Punjab truck drivers strike

हालात को देखते हुए राज्य में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की कतारें लग गई हैं. सभी अपनी गाड़ियों में पेट्रोल फुल करवां रहे हैं

Petrol Diesel Crisis in Punjab : देश भर में ट्रकों और टैंकरों के चालकों ने हिट एंड रन कानून में बदलाव करने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दिया है. आज हड़ताल का चौथा दिन है।  ट्रक चालक ट्रक चलाने से इनकार कर रहे हैं ऐसे में कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की बड़ी कमी होने की खबर सामने आ रही है. वहीं पंजाब की हातल सबसे ज्यादा खराब नजर आ रही है. राज्य में पेट्रोल-डीजल की कमी हो रही है. कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल है ही नहीं। 

हालात को देखते हुए राज्य में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की कतारें लग गई हैं. सभी अपनी गाड़ियों में पेट्रोल फुल करवां रहे हैं. जिला जालंधर, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, फगवाड़ा, होशियारपुर सब जगह हाल बेहाल है। लोग अपने वाहनों की टंकी फुल कराने के लिए कतार में लग रहे हैं. पंपो पर भीड़ की कई तस्वीरें सामने आ रही है. 

 बताया जा रहा है कि पंपों पर सिर्फ 1 दिन का स्टॉक बचा है। पंप मालिकों ने लोगों से वाहनों का प्रयोग कम से कम करने की अपील की है।  पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि उनके पास कल तक का स्टॉक है. 

क्यों हड़ताल पर है ड्राइवर्स

बता दें कि केंद्र सरकार ने संसद में नया हिट एंड रन विधेयक पास किया है। जिसे राष्ट्रपति मूर्मू की भी मंजुरी मिल चुकी है. वहीं इस कानून में संशोधन कर जो नए प्रावधान जोड़े गए हैं उसी का पूरे देश भर के ट्रक ड्राइवर्स विरोध कर रहे हैं. 

 केंद्र सरकार ने हिट एंड रन केस में संशोधन करते हुए है नया प्रवधान यह डाला है कि अगर कोई ड्राइवर हिट एंड रन केस में किसी का एक्सीडेंट कर वहां से भाग जाता है और उस हादसे में किसी की जान जाती है तो उस ड्राइवर को सात लाख रुपये का जुर्माना और 10 साल जेल की सजा का प्रावधान है। वहीं अब इसका हर जगह जमकर विरोध हो रहा है.

(For more Punjabi news apart from Petrol Diesel Crisis in Punjab news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM