Punjab Farmers On Budget 2025: पंजाब के किसानों ने बजट को बताया निराशाजनक

खबरे |

खबरे |

Punjab Farmers On Budget 2025: पंजाब के किसानों ने बजट को बताया निराशाजनक
Published : Feb 2, 2025, 9:01 am IST
Updated : Feb 2, 2025, 9:01 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Farmers called budget disappointing News In Hindi
Punjab Farmers called budget disappointing News In Hindi

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को दिल्ली में संसद में अपना आठवां बजट पेश किया।

Punjab Farmers called budget disappointing News In Hindi: पंजाब के किसान नेताओं ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट कृषक समुदाय के लिए ‘‘निराशाजनक’’ है क्योंकि इसमें फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी नहीं दी गई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को दिल्ली में संसद में अपना आठवां बजट पेश किया। सीतारमण ने छह नई कृषि योजनाओं की घोषणा की और सब्सिडी वाले किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की सीमा को मौजूदा तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया, जिससे 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को लाभ मिलेगा।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि क्रेडिट कार्ड ऋण सीमा बढ़ाने से किसानों पर कर्ज का बोझ और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कृषि संकट का समाधान किसानों को और अधिक कर्जदार बनाने से नहीं बल्कि कानून बनाकर फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने से होगा।

कोहाड़ ने कहा कि बजट किसान समुदाय की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के लोग पिछले एक साल से एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में खनौरी और शंभू सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।(pti)

(For more news apart from Punjab Farmers called budget disappointing News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM