
इस चुनाव को सभी दलों के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।
BJP candidate Jeevan Gupta filed nomination News In Hindi: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रूपाणी, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान भी मौजूद थे।
जीवन गुप्ता ने कहा कि हम उपचुनाव बड़े अंतर से जीतेंगे। सरकार बदलाव की बात करती थी, आज जनता उन्हें बदलाव करके दिखाएगी। जनता ने इस सरकार को साढ़े तीन साल तक देख लिया है। पिछले साढ़े तीन वर्षों में भ्रष्टाचार और नशे की लत बढ़ी है। सरकार रेत खनन करवा रही है। लुधियाना पश्चिम के मतदाता पंजाब का नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। मैं अगले दो दिनों तक लोगों के पास जाकर वोट मांगूंगा। मुझे लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है। जीवन गुप्ता ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया है।
इस चुनाव को सभी दलों के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु पर भरोसा जताया है। शिरोमणि अकाली दल ने वकील उपकार सिंह घुमन को मैदान में उतारा है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीवन गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
2022 में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गुलप्रीत सिंह बस्सी गोगी विधायक बनने में सफल रहे, लेकिन उनके निधन के बाद लुधियाना विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है।
(For more news apart fromBJP candidate Jeevan Gupta filed nomination News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)