Punjab School Timings Changed: पंजाब में बदला स्कूलों का समय, बढ़ती ठंड के कारण लिया गया फैसला

खबरे |

खबरे |

Punjab School Timings Changed: पंजाब में बदला स्कूलों का समय, बढ़ती ठंड के कारण लिया गया फैसला
Published : Nov 2, 2024, 3:40 pm IST
Updated : Nov 2, 2024, 3:40 pm IST
SHARE ARTICLE
 Punjab School Timings Changed News In Hindi
Punjab School Timings Changed News In Hindi

पूरे पंजाब में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं। जिन पर उपरोक्त आदेश लागू होंगे।

Punjab School Timings Changed News In Hindi: पंजाब सरकार ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बदल दिया है. राज्य में बढ़ती ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. सोमवार से स्कूल सुबह 9 बजे शुरू होंगे और दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे. यह आदेश पंजाब के सरकारी, प्राइवेट, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू होगा।

इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में आदेश जारी किए गए हैं. हालांकि ये आदेश 1 नवंबर से लागू हो गए हैं, लेकिन स्कूली पढ़ाई का पहला दिन सोमवार होगा, इसलिए इसकी शुरुआत सोमवार से ही होगी. पूरे पंजाब में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं। जिन पर उपरोक्त आदेश लागू होंगे।

पंजाब में एक सत्र में स्कूल का समय तीन बार बदलता है। स्कूल का समय 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। जबकि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से 2.50 बजे तक है.

1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक है।

(For more news apart from Punjab School Holiday 15, 16, 17 November News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM