National Sports Award 2024 News: भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने किया नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान

खबरे |

खबरे |

National Sports Award 2024 News: भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने किया नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान
Published : Jan 3, 2025, 8:05 pm IST
Updated : Jan 3, 2025, 8:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Sports Ministry of Government of India announced National Sports Award 2024 news in hindi
Sports Ministry of Government of India announced National Sports Award 2024 news in hindi

जालंधर के अर्बन एस्टेट निवासी सुच्चा सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार अवॉर्ड के लिए अप्लाई किया

National Sports Award 2024 News In Hindi: भारत सरकार के खेल मंत्रालय की तरफ से नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान कर दिया गया है। इसमें अर्जुन अवार्ड के लिए 34 खिलाड़ियों को चुना गया है। जिसमें जालंधर के रहने वाले 74 साल के सुच्चा सिंह का नाम भी शामिल है। सुच्चा सिंह ने जहां भारत सरकार का आभार जाते हैं और वही अफसोस भी जताया है कि उन्हें काफ़ी देर से अवार्ड मिल रहा है।

जालंधर के अर्बन एस्टेट निवासी सुच्चा सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार अवॉर्ड के लिए अप्लाई किया, लेकिन हर बार इग्नोर किया गया। अवॉर्ड 50 साल पहले मिलना चाहिए था। 1965 में भारत-पाक की लड़ाई के दौरान महज 17 की उम्र में मैंने फौज जॉइन की। तब 150 रुपए महीना सैलरी थी। सिख रेजीमेंट में मेरठ पहुंचा।

फौज में तब के कैप्टन 4 बार के ओलिंपियन जालंधर के हरीपाल कौशिक वीर चक्र ट्रेनिंग देते थे। यहीं से रंगरूट की इंटर चैंपियनशिप में 100, 200 में गोल्ड और लांग जंप में सिल्वर मेडल जीतने से सफर की शुरुआत हुई। 1967 हैदराबाद ऑल इंडिया ओपन चैंपियनशिप में 200 में सिल्वर और रिले में गोल्ड जीतने के साथ एनआईएस में कोच जगमोहन सिंह के पास प्रैक्टिस शुरू की। मेरा 400 मी. का बेस्ट 46.60 सेकंड और 200 मी. 21.03 सेकंड है।

(For more news apart from Sports Ministry of Government of India announced National Sports Award 2024 News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM