Ludhiana News: लुधियाना में पंखे से लटका मिला युवती का शव, दहशत में लोग

खबरे |

खबरे |

Ludhiana News: लुधियाना में पंखे से लटका मिला युवती का शव, दहशत में लोग
Published : Feb 3, 2024, 9:25 am IST
Updated : Feb 3, 2024, 9:25 am IST
SHARE ARTICLE
 Dead body of girl found hanging from fan in Ludhiana News In Hindi
Dead body of girl found hanging from fan in Ludhiana News In Hindi

पुलिस ने मृत लड़की के शरीर से मोबाइल हेडफोन, एक नई चेन और एक बिल बरामद किया है. फिलहाल मामला संदिग्ध है.

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में देर रात एक 18 साल की लड़की का शव फंदे से लटका हुआ मिला. लड़की ने कमरा अंदर से बंद कर लिया था. घर वालों ने दरवाजा खोलने के लिए काफी आवाज लगाई लेकिन जब लड़की ने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया वहीं लड़की का शव पंखे से लटक रहा था. लोगों ने शव को कमरे से बाहर निकाला.

चौकी शेरपुर के हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा मुकंद सिंह नगर फौजी का वेहड़ा निवासी 18 वर्षीय युवती ने एपनी चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक लड़की का नाम सोनिया कुमारी के रूप में हुई है. सोनी मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के सिदवलिया की रहने वाली थी।

घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना शेरपुर थाने की पुलिस को दी. पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही लोगों ने शव को नीचे उतार लिया था। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने मृत लड़की के शरीर से मोबाइल हेडफोन, एक नई चेन और एक बिल बरामद किया है. फिलहाल मामला संदिग्ध है.

मिली जानकारी के मुताबिक सोनी के पिता ने उसकी मां को 5 साल पहले छोड़ दिया था. सोनी का एक छोटा भाई और बहन भी है। घटना के वक्त उसकी मां गायन्ति देवी काम पर गयी थी. इसी बीच उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। उसके छोटे भाई-बहन काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला. बाद में लड़की का शव पंखे से लटका मिला.

 (For more news apart from  Dead body of girl found hanging from fan in Ludhiana News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: punjab news

Location: India, Punjab, Ludhiana

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM