
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम पंजाब के एससी वर्ग का 68 करोड़ का कर्ज माफ कर रहे हैं।
Punjab Cabinet Meeting Bhagwant Mann scheduled caste karza maaf News In Hindi: पंजाब कैबिनेट की आज अहम बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कर्ज माफी का ऐलान किया है। इस कर्ज माफी का लाभ पंजाब के अनुसूचित जाति वर्ग को मिलेगा। कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह ऐलान किया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम पंजाब के एससी वर्ग का 68 करोड़ का कर्ज माफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कर्ज पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम से छोटे और मध्यम कारोबार, पशु-डेयरी फार्म, दर्जी की दुकान, चमड़ा, किराना और अन्य कारोबार के लिए लिया गया था, इसके साथ ही कई लोगों ने शिक्षा के लिए भी कर्ज लिया था। अब पंजाब सरकार यह सारा कर्ज माफ कर रही है।
सीएम मान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फैसले से एससी समुदाय के 4727 लोगों को फायदा होगा और कुल 68 करोड़ का कर्ज माफ होगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2020 तक पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम (पीएससीएफसी) से लिया गया कर्ज माफ किया जाएगा।
इससे पहले, सोमवार को भूमि पूलिंग नीति को दी गई थी मंजूरी
आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर हुई पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लैंड पूलिंग पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई थी।
(For more news apart from Punjab Cabinet Meeting Bhagwant Mann scheduled caste karza maaf News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)