
आज भी प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
Punjab Weather Update News In Hindi: पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों में मौसम में आए बदलाव के कारण विभिन्न जिलों में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। सोमवार 2 जून को बठिंडा में सबसे अधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
आज भी प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, बारिश को लेकर प्रदेश के 16 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश के चलते धूल भरी आंधी भी चल सकती है। वहीं, 2 जून के साथ ही नौतपा के दिन भी खत्म हो गए हैं।
इस सीजन में पंजाब में गर्मी का प्रकोप नहीं देखा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर मानसून पर पड़ सकता है। उनका कहना है कि नौतपा के दिनों में गर्मी नहीं पड़ी और अब इससे मानसून कमजोर पड़ सकता है। इसका सीधा असर कृषि क्षेत्र पर पड़ सकता है।
आज तेज हवा की चेतावनी जारी
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार सोमवार को तापमान औसत से 1.3 डिग्री कम दर्ज किया गया। कहीं भी बारिश नहीं हुई और अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहा।
3 जून को पंजाब के 4 जिलों मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा और मनसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बारिश और आंधी को लेकर फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, नवांशहर, रूपनगर, गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब के शहरों का मौसम
अमृतसर - हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान 24 से 34 डिग्री रहने का अनुमान।
जालंधर - आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना, बारिश का अनुमान। तापमान 24 से 34 डिग्री रह सकता है।
लुधियाना - हल्के बादल और बारिश की संभावना। तापमान 24 से 37 डिग्री रहने की संभावना।
पटियाला - हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
मोहाली - हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना, तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना।
(For More News Apart From Punjab Weather Update News In Hindi , Stay Tuned To Spokesman Hindi)