Punjab Lok Sabha Elections Result 2024: पंजाब की 13 सीटों पर गिनती शुरू, EVM 2 बजे तक जीत-हार का फैसला!

खबरे |

खबरे |

Punjab Lok Sabha Elections Result 2024: पंजाब की 13 सीटों पर गिनती शुरू, EVM 2 बजे तक जीत-हार का फैसला!

By : DISHANT

Published : Jun 4, 2024, 9:01 am IST
Updated : Jun 4, 2024, 9:01 am IST
SHARE ARTICLE
Counting begins on 13 seats of Punjab, EVM will decide victory news
Counting begins on 13 seats of Punjab, EVM will decide victory news

प्रदेश में वोटों की गिनती के लिए हर सीट पर 9 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 15000 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

Punjab Lok Sabha Elections Result 2024 News In Hindi: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। दोपहर 2 बजे तक जीत-हार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

गौर हो कि प्रदेश में वोटों की गिनती के लिए हर सीट पर 9 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 15000 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए 12 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

जालंधर लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी, जिसके बाद दोपहर 2 बजे तक जीत-हार की स्थिति साफ हो जाएगी। पहला रुझान सुबह 9 बजे तक आने की उम्मीद है। इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 9 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें शहरी जालंधर पश्चिम, उत्तर, मध्य और छावनी सीटें शामिल हैं, जबकि ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों में करतारपुर, आदमपुर, फिल्लौर, शाहकोट और नकोदर निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

वोटों की गिनती के लिए काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। जिसमें 800 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए 1000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

यहां से मुख्य मुकाबला कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, बीजेपी के सुशील कुमार रिंकू और आप के पवन कुमार टीनू के बीच है। इसके अलावा अकाली दल के महेंद्र सिंह केपी और बसपा के वकील बलविंदर कुमार भी मैदान में हैं।

जालंधर में विभिन्न पार्टियों के नेता और समर्थक मतगणना स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। जालंधर में स्पोर्ट्स कॉलेज के बाहर फोर्स तैनात। स्पोर्ट्स कॉलेज रोड को पुलिस ने बंद कर दिया। चार स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका गया।

(For more news apart from Counting begins on 13 seats of Punjab News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM