YouTuber Arrested: Pak के लिए जासूसी के आरोप में पंजाब का यूट्यूबर गिरफ्तार, ISI एजेंटों के संपर्क में था यूट्यूबर

खबरे |

खबरे |

YouTuber Arrested: Pak के लिए जासूसी के आरोप में पंजाब का यूट्यूबर गिरफ्तार, ISI एजेंटों के संपर्क में था यूट्यूबर
Published : Jun 4, 2025, 2:00 pm IST
Updated : Jun 4, 2025, 2:00 pm IST
SHARE ARTICLE
YouTuber jasbir singh jaan mahal arrested Pakistan spy News In Hindi
YouTuber jasbir singh jaan mahal arrested Pakistan spy News In Hindi

यूट्यूब चैनल 'जान महल' नाम से है, जिसके 10 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं।

YouTuber Jasbir Singh jaan mahal arrested Pakistan spy News In Hindi: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाब के यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है। उसका यूट्यूब चैनल 'जान महल' नाम से है, जिसके 10 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं।

जसबीर सिंह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है। पुलिस जांच में पता चला है कि वह आईएसआई एजेंट हसन अली उर्फ ​​जट्ट रंधावा के संपर्क में था। इसके साथ ही वह हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के भी संपर्क में था। जसबीर सिंह के खिलाफ मोहाली में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने केस दर्ज किया है।

पुलिस के हाथ में सबूत

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दानिश के निमंत्रण पर जसबीर सिंह दिल्ली में पाकिस्तान नेशनल डे कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उनकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और यूट्यूब व्लॉगर्स से हुई। वह इससे पहले 2020, 2021 और 2024 में भी पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उसके फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पाकिस्तान के नंबर और अन्य डेटा मिले हैं। उसने कुछ भी डिलीट नहीं किया है। उसके फोन और लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

(For more news apart from YouTuber jasbir singh jaan mahal arrested Pakistan spy News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM