Amritpal Singh News: पंजाब लोकसभा चुनावों में अमृतपाल सिंह ने की सबसे बड़ी जीत दर्ज
Amritpal Singh News: पंजाब लोकसभा चुनावों में अमृतपाल सिंह ने की सबसे बड़ी जीत दर्ज
Published : Jun 5, 2024, 12:40 pm IST
Updated : Jun 5, 2024, 12:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Amritpal Singh biggest victory in Punjab elections news in hindi
Amritpal Singh biggest victory in Punjab elections news in hindi

पंजाब के प्रमुख आजाद प्रत्याशियों के रूप में चुनाव मैदान में उतरे अमृतपाल सिंह ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

Amritpal Singh News In Hindi: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर इस बार दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं। कांग्रेस जरूर सात सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है, लेकिन दो आजाद प्रत्याशियों की जीत ने सबको चौका दिया है। यहां तक कि पंजाब के प्रमुख आजाद प्रत्याशियों के रूप में चुनाव मैदान में उतरे अमृतपाल सिंह ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने खडूर साहिब सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुलबीर सिंह जीरा को 1,97,120 वोटों से मात दी है। बता दें कि अमृतपाल अलगाववादी गतिविधियों के आरोप में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।

इसी तरह, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 1,75,993 वोट के अंतर से चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वह जालंधर सीट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को हराया है। रिंकू आम आदमी पार्टी से उप चुनाव जीतकर इस सीट से सांसद बने थे, लेकिन इस बार भाजपा में शामिल होकर यहां से चुनाव लड़े थे। रिंकू के अलावा आप से पवन कुमार टीनू और शिअद से मोहिंदर सिंह केपी को भी इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह, गुरदासपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा ने 82 हजार 861 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने यहां भाजपा प्रत्याशी दिनेश बब्बू को हराया है।

आप से यहां अमनशेर सिंह शैरी कलसी और शिअद से डॉ. दलजीत सिंह चीमा चुनाव मैदान में उतरे थे। पिछले लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट पर भाजपा से फिल्म अभिनेता सन्नी देयोल ने जीत दर्ज की थी। गुरदासपुर भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन बावजूद इसके पार्टी को यहां हार का सामना करना पड़ा।

(For more news apart from Amritpal Singh biggest victory in Punjab elections news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: punjab

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM