Patna News: साढ़े तीन घंटे में राज्य के हर हिस्से से पटना की यात्रा सुनिश्चित कराना हमारा लक्ष्य: विजय सिन्हा

खबरे |

खबरे |

Patna News: साढ़े तीन घंटे में राज्य के हर हिस्से से पटना की यात्रा सुनिश्चित कराना हमारा लक्ष्य: विजय सिन्हा
Published : Feb 6, 2025, 1:09 pm IST
Updated : Feb 6, 2025, 1:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Our aim is to ensure travel from every part of the state to Patna Vijay Sinha news In hindi
Our aim is to ensure travel from every part of the state to Patna Vijay Sinha news In hindi

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कनीय अभियंताओं के नियुक्ति से विभाग की कार्य क्षमता बढ़ेगी

Patna News In Hindi : पटना, पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत नवनियुक्त कनीय अभियंताओं को अधिवेशन भवन में उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। कई वर्षों के बाद पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत इतनी बड़ी संख्या में कनीय अभियंताओं की नियुक्ति की गई है।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कनीय अभियंताओं के नियुक्ति से विभाग की कार्य क्षमता बढ़ेगी और प्रगतिशील योजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।

 उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में हुई घोषनाओं से विकसित बिहार एवं समृद्ध बिहार के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत प्रगति यात्रा के क्रम मुख्यमंत्री द्वारा कुल 7741 करोड़ की लागत से 67 योजनाओं की घोषणा की गई है। विभाग इन घोषणाओं को समयबद्ध निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रगति यात्रा के अंतर्गत आनेवाले पथों/पुलों के निर्माण से आमजनों की यात्रा सुगम होगी। यह सरकार की प्राथमिकता है।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा के अंतर्गत अभी कई जिलों की यात्रा शेष है और उन जिलों में पथ प्रक्षेत्र के अंतर्गत होने वाली घोषणाओं पर विभाग त्वरित गति से कार्य करेगा।

उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के संकल्प के तहत बिहार के किसी कोने से पटना की यात्रा चार घंटे में पूर्ण किये जाने पर विभाग को कार्य करना है। मुख्यमंत्री जी के लक्ष्य चार घंटे के बजाय साढ़े तीन घंटे में पूरी हो, इस पर विभाग कार्य कर रहा है। विभाग के पदाधिकारियों को इस दिशा में एक रोडमैप तैयार कर शीघ्र कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।

(For more news apart from Our aim is to ensure travel from every part of the state to Patna in three and a half hours Vijay Sinha News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM