Jalandhar News: जालंधर में सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, घर में लगी भयानक आग

खबरे |

खबरे |

Jalandhar News: जालंधर में सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, घर में लगी भयानक आग
Published : Dec 6, 2024, 2:53 pm IST
Updated : Dec 6, 2024, 2:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Jalandhar cylinder explosion, massive fire in house news in hindi
Jalandhar cylinder explosion, massive fire in house news in hindi

घटना में फायर ब्रिगेड कर्मचारी रमनदीप सिंह और अभि गिल का चेहरा झुलस गया

Jalandhar News In Hindi: जालंधर के बाबूलाल सिंह नगर के साथ लगते राज नगर में आज सुबह एक घर में भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक सिलेंडर फटने से घर में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। इस भीषण आग में अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारी भी झुलस गये।

घटना में फायर ब्रिगेड कर्मचारी रमनदीप सिंह और अभि गिल का चेहरा झुलस गया, जिन्हें इलाज के लिए पसरीचा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 4 बजे घर में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि घर में खिलौने पड़े हुए थे। इस घटना में सामान जलकर राख हो गया।

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि आग लगने के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। घर में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का सामान होने के कारण कुछ ही देर में आग फैल गई। आग की लपटें घर के बाहर से ही दिखाई दे रही थीं। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

(For more news apart from Jalandhar cylinder explosion, massive fire in house News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Tags: jalandhar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM