Punjab News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तय हुई शादी, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, पर लड़की गायब, जानें पूरी कहानी
Punjab News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तय हुई शादी, बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, पर लड़की गायब, जानें पूरी कहानी
Published : Dec 7, 2024, 4:40 pm IST
Updated : Dec 7, 2024, 4:40 pm IST
SHARE ARTICLE
 Punjab News: groom who came to Punjab from Dubai bride missing before marriage
Punjab News: groom who came to Punjab from Dubai bride missing before marriage

दीपक कुमार (24) एक महीने पहले दुबई से जालंधर मनप्रीत कौर नाम की लड़की से शादी करने आया था।

Punjab News: शादी के लिए दुबई से आए एक युवक और उसके साथ 150 बारातियों को उस समय झटका लगा जब वे पंजाब के मोगा पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि दुल्हन गायब है और जहां बारात लेकर आने को कहा गया था वह जगह है ही नहीं. ऐसे  में  युवक फूलों की गाड़ी और सिर पर मुकुट लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और जिस लड़की से उसकी शादी होनी थी, उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीपक कुमार (24) एक महीने पहले दुबई से जालंधर मनप्रीत कौर नाम की लड़की से शादी करने आया था। दरअसल, युवक की 4 साल पहले इंस्टाग्राम पर मनप्रीत कौर से बातचीत हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और शादी करने के लिए लड़का एक माह पहले दुबई से लौटा.

हैरानी की बात ये है कि लड़के के परिवार वाले लड़की से कभी नहीं मिले. बातचीत फौन पर ही तय हुई और जब लड़के के परिवार वाले बारात लेकर मोगा पहुंचे तो उन्हें विवाह स्थल नहीं मिला. जब लड़की से फोन पर बात की गई तो उसने बताया कि उसके परिवार वाले उसे लेने आ रहे है लेकिन कोई नहीं आया और लड़के वाले शाम तक इंतजार करते रहे और लड़की वालों ने फोन बंद कर दिया.

जब स्थानीय लोगों ने पूछा कि रोज गार्डन पैलेस कहां है तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई पैलेस है ही नहीं, जिसके बाद लड़का, बाराती और परिवार के लोग हैरान हो गए और पुलिस स्टेशन पहुंच गए और अब लड़का न्याय की मांग कर रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी सरदारा सिंह ने बताया कि दूल्हे दीपक ने हमें शिकायत दी है कि वह गांव मरियाला जिला जालंधर का रहने वाला है और शादी करने के लिए दुबई से आया था, जिसकी सोशल मीडिया पर जगतार सिंह की बेटी मनप्रीत कौर से बातचीत हुई थी. और आज जब लड़की से शादी करने के लिए वो बारात लेकर मोगा  पहुंचा तो वो लोग वहां पर थे ही नहीं. उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया है. पुलिस ने दीपक के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

(For more news apart from Punjab News: groom who came to Punjab from Dubai bride missing before marriage, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM