Punjab Weather Update: पंजाब में 12 मार्च के बाद फिर बदल जाएगा मौसम का मिजाज
Punjab Weather Update: पंजाब में 12 मार्च के बाद फिर बदल जाएगा मौसम का मिजाज
Published : Mar 9, 2024, 10:33 am IST
Updated : Mar 9, 2024, 10:33 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update today News In Hindi
Punjab Weather Update today News In Hindi

फरवरी में राज्य में बारिश की बात करें तो फरवरी 2024 में पंजाब  में 15.4 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 43% कम है.

Punjab Weather Update today News In Hindi: पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में  ठंड कम हुआ है . वहीं कई जगहों पर तो गर्मी भी महसूस हो रही है. लोगों ने गर्मियों के कपड़े भी  पहनने लगे हैं.  इस बीच अब पंजाब में मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है. राज्य में 11 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 12 मार्च के बाद मौसम बदलेगा और पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. गुरुवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे, लेकिन फिर धूप निकल आई। जिला पटियाला में दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में दिन का तापमान 23 डिग्री, पठानकोट में 25.6 डिग्री और फरीदकोट में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जिला लुधियाना में गुरुवार सुबह हल्के बादल छाए रहे और कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि दोपहर को धूप निकल आई। धूप के साथ हवा भी चलती रही। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डाॅ. पी.के. किंगरा ने बताया कि 11 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 12 मार्च के बाद मौसम फिर बदलेगा और पंजाब में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में फिर से बर्फबारी की संभावना है.

बात अगर राज्य में फरवरी महीने में मौसम के हाल की करें तो महीने की शुरुआत ठंड से हुई थी फिर धीरे-धीरे यह कम हुई . फिलहाल राज्य में ठंड सिर्फ सुबह और शाम तो महसूस हो रहा है. वहीं फरवरी में राज्य में बारिश की बात करें तो फरवरी 2024 में पंजाब  में 15.4 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 43% कम है. वहीं फरवरी माह में पंजाब में सामान्य वर्षा 27.1 मिमी है।

(For more news apart from Punjab Weather Update today News In Hindi Rain alert, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM