PM Modi ने स्पोक्समैन के संस्थापक जोगिंदर सिंह जी के निधन पर जताया शोक, कहा- वे पत्रकारिता के लिए पूर्ण रूप से समर्पित..

खबरे |

खबरे |

PM Modi ने स्पोक्समैन के संस्थापक जोगिंदर सिंह जी के निधन पर जताया शोक, कहा- वे पत्रकारिता के लिए पूर्ण रूप से समर्पित..
Published : Aug 9, 2024, 2:54 pm IST
Updated : Aug 9, 2024, 2:54 pm IST
SHARE ARTICLE
 PM Modi expressed grief over the demise of Spokesman founder Late Sardar Joginder Singh Ji
PM Modi expressed grief over the demise of Spokesman founder Late Sardar Joginder Singh Ji

उन्होंने आगे कहा कि, सरदार जोगिंदर सिंह जी पत्रकारिता के लिए पूर्ण रूप से समर्पित थे।

PM Modi expressed grief over the demise of Spokesman founder Late Sardar Joginder Singh Ji: पीएम नरेंद्र मोदी ने रोज़ाना स्पोक्समैन के संस्थापक संपादक स्वर्गीय सरदार जोगिंदर सिंह जी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने स्वर्गीय सरदार जोगिंदर सिंह जी की पत्नी और  स्पोक्समैन की एमडी जगजीत कौर को पत्र भेजकर दुख जताया गया है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि सरदार जोगिंदर सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, सरदार जोगिंदर सिंह जी पत्रकारिता के लिए पूर्ण रूप से समर्पित थे। अपने जीवन में उन्होंने विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। बह परिवार के लिए एक सशक्त आधार और प्रेरणास्रोत थे।

photophoto

उन्होंने कहा,  उनके निधन से परिवारजनों के जीवन में आए खालीपन की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है। आज वह सशरीर आप लोगों के साथ नहीं हैं, पर उनकी स्मृतियां धरोहर के रूप में सदैव आप लोगों के साथ रहेंगी। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और जीवन मूल्य परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे। वाहेगुरू जी शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें।


 

Tags: pm modi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM