Punjab Weather Update News: पंजाब में बदला मौसम, अगले तीन घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
Punjab Weather Update News: पंजाब में बदला मौसम, अगले तीन घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
Published : Jul 10, 2024, 4:25 pm IST
Updated : Jul 11, 2024, 9:31 am IST
SHARE ARTICLE
 Punjab Weather Update News in hindi
Punjab Weather Update News in hindi

इसके साथ ही बिजली गिरने और 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.

Punjab Weather Update News: पंजाब में अचानक मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए तरनतारन, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बिजली गिरने और 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.

इसके अलावा लुधियाना, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, शाहकोट, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, रायकोट, जगराओं, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर, नवांशहर, गढ़शंकर, होशियारपुर, बाबा बकाला, बटाला, भुलत्थ, दसूहा, मुकेरियां, गुरदासपुर, पठानकोट, धार कलां में शाम 5.45 बजे तक हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इससे पहले सुबह भी मोहाली में बारिश हुई थी.

12 जुलाई के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश की आशंका है. हालांकि, आज सुबह मोहाली में कुछ देर के लिए बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
इसके साथ ही तापमान भी बढ़ने लगा है. पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गुरदासपुर में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इस मौसम में डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.

(For More News Apart from Punjab Weather Update News in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM