Punjab Weather Update: पंजाब को अभी गर्मी से राहत नहीं, लगातार 4 दिनों तक चलेगी लू
Punjab Weather Update: पंजाब को अभी गर्मी से राहत नहीं, लगातार 4 दिनों तक चलेगी लू
Published : Jun 12, 2024, 9:35 am IST
Updated : Jun 13, 2024, 10:03 am IST
SHARE ARTICLE
 Punjab Weather Update News in Hindi
Punjab Weather Update News in Hindi

पठानकोट सबसे गर्म रहा जहां तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Punjab Weather Update: आने वाले 4 दिनों में पंजाब को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने आज 12 जिलों के लिए येलो हीट वेव अलर्ट और 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, पिछले 24 घंटे में तापमान 1.0 डिग्री बढ़ गया है. आज तापमान और बढ़ने की आशंका है. राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान अब 40 डिग्री के पार पहुंच गया है.

इन जिलों में गर्मी का अलर्ट 
मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, पटियाला, मोहाली, मालेरकोटला और फतेहगढ़ के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि संगरूर, मानसा, बरनाला, लुधियाना, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, फाजिल्का के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 13 जून को भी लगभग ऐसा ही मौसम रहेगा.

प्रदेश में ऐसा रहा तापमान

पठानकोट सबसे गर्म रहा जहां तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद बठिंडा में 45.9 डिग्री और अमृतसर में 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना में 44.3, पटियाला में 44.5, फरीदकोट में 43.0, गुरदासपुर में 44.0, फतेहगढ़ साहिब में 43.0, फिरोजपुर में 43.6, मोहाली में 43.2, रोपड़ में 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इसके साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस मौसम में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है. वहीं, कमजोर लोगों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। जितना हो सके घर के अंदर ही रहें।

(For More News Apart from Punjab Weather Update News in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM