Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में मौसम का बड़ा पूर्वानुमान; इन 5 जिलों में होगी झमाझम बारिश, सावधान रहें
Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में मौसम का बड़ा पूर्वानुमान, इन 5 जिलों में होगी झमाझम बारिश, सावधान रहें
Published : Aug 12, 2025, 1:32 pm IST
Updated : Aug 12, 2025, 1:52 pm IST
SHARE ARTICLE
weather forecast in Punjab-Haryana latest today news update in hindi
weather forecast in Punjab-Haryana latest today news update in hindi

पंजाब में मॉनसून की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

Punjab-Haryana Weather Update:देशभर के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून भी अपने अलग रंग दिखा रहा है. वहीं, पंजाब में मॉनसून की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, जलभराव के कारण कुछ समस्याएं भी उत्पन्न हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है, जिसमें सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. कल कुछ जिलों में हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. (Punjab-Haryana Weather Update) 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब के अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, यह राज्य में सामान्य के करीब है. इसके साथ ही, अमृतसर में सबसे ज़्यादा 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. यह तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री ज़्यादा था, लेकिन सुबह हुई बारिश ने राहत दी है. (Punjab weather Update) 

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पंजाब के कुछ ज़िलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. अगले कुछ दिनों (12 से 15 अगस्त) के दौरान गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, नवांशहर और रूपनगर समेत कुछ अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.(Punjab weather news in hindi) 

वहीं, हरियाणा (Haryana weather Update)में मानसून की गतिविधि में तेजी से बदलाव आया है, जिससे 13 अगस्त से लगातार बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और कार्यक्रमों पर असर पड़ सकता है. सोमवार को राज्य के नौ जिलों में बारिश हुई, जिसमें यमुनानगर में तेज बारिश से जलभराव हो गया. मंगलवार को 20 जिलों में बारिश की संभावना है, जिसमें उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल जैसे जिले शामिल हैं. 

(For more news apart from Punjab-Haryana Weather news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM