Punjab News: पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, की ये मांग
Punjab News: पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, की ये मांग
Published : Jun 13, 2024, 2:09 pm IST
Updated : Jun 13, 2024, 2:09 pm IST
SHARE ARTICLE
 Sunil Jakhar wrote a letter to the Prime Minister to name Adampur Airport after Guru Ravidas Ji.
Sunil Jakhar wrote a letter to the Prime Minister to name Adampur Airport after Guru Ravidas Ji.

अपने पत्र में सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री का ध्यान दो मुद्दों की ओर आकर्षित किया है .

Punjab News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जहां तीसरी बार इस प्रतिष्ठित पद पर पहुंचने के लिए पंजाब की जनता की ओर से शुभकामनाएं भेजी हैं, वहीं उन्होंने पंजाब के आदमपुर हवाई अड्डे का नाम भी गुरु रविदास जी के नाम पर रखने व दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरु रविदास मंदिर के नवीनीकरण और उसके आसपास के सौंदर्यीकरण की भी अपील की गई है। 

अपने पत्र में सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री का ध्यान दो मुद्दों की ओर आकर्षित किया है जिनका लोगों के मन पर गहरा भावनात्मक और आध्यात्मिक प्रभाव पड़ता है। ये मुद्दे समाज के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से भी जुड़े हैं।  सुनील जाखड़ ने लिखा है कि पंजाब की पुरानी मांग है कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम महान गुरु भगत रविदास जी के नाम पर रखा जाए. इस संबंध में प्रधानमंत्री ने भी अपने पंजाब दौरे के दौरान ऐसी इच्छा जाहिर की थी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर ऐसा किया गया तो इससे पंजाब के लोगों की लंबे समय से लटकती मांग पूरी हो जाएगी। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पत्र में आगे लिखा कि अब जब दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरु रविदास मंदिर को उसके मूल गौरव को बहाल करने के लिए पुनर्निर्माण किया जा रहा है, तो गुरु रविदास मंदिर के आसपास के क्षेत्र को वाटिका (उद्यान) के रूप में विकसित किए जाने का विचार करना लाभदायक होगा। ऐसा करना सभी वर्गों के लोगों को पूज्य गुरु रविदास जी के समतावादी दर्शन से जोड़ने में सहायक होगा। प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में उन्होंने लिखा है कि यह गुरु रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और सभी धर्मों के सिद्धांतों को बनाए रखने के श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प की अभिव्यक्ति होगी।

(For more news apart from  Sunil Jakhar wrote a letter to the Prime Minister to name Adampur Airport after Guru Ravidas Ji, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Tags: pm modi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM