Amritsar News : सबसे ज्यादा पराली जलाने वाले 130 गांवों की बनाई लिस्ट, रोकने के लिए विशेष टीमें

खबरे |

खबरे |

Amritsar News : सबसे ज्यादा पराली जलाने वाले 130 गांवों की बनाई लिस्ट, रोकने के लिए विशेष टीमें
Published : Sep 13, 2024, 6:45 pm IST
Updated : Sep 13, 2024, 6:45 pm IST
SHARE ARTICLE
List made of 130 villages that burn the most stubble, Punjab news in hindi
List made of 130 villages that burn the most stubble, Punjab news in hindi

प्रशासन के लाख जागरूक करने के बावजूद न मानने वाले किसानों पर सख्ती के लिए इस बार जिला प्रशासन ने तैयारी की है।

Amritsar News In Hindi : धान की कटाई जारी है और फसल भी मंडियों में पहुंचने लग पड़ी है। ऐसे में धान की कटाई के तुरंत बाद कई किसान खेतों में पराली आग लगाना शुरू कर देते हैं।

प्रशासन के लाख जागरूक करने के बावजूद न मानने वाले किसानों पर सख्ती के लिए इस बार जिला प्रशासन ने तैयारी की है। प्रशासन ने सबसे ज्यादा पराली जलाने वाले 130 गांवों की लिस्ट बनाई है और किसानों को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

 डीसी घनश्याम थोरी ने इस बारे में विशेष आदेश जारी कर दिए हैं। जिला देहाती पुलिस को भी इस बारे में सख्ती बरतने को कहा गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार, जिस किसी भी इलाके में पराली जलाने का केस सामने आता है, वहां का थाना प्रभारी इसके लिए जिम्मेदार होगा।

चार ब्लॉक अधिक संवेदनशील

जिले में कुल 743 गांव हैं। इनमें से 130 गांव ऐसे हैं, जहां धान की कटाई के तुरंत बाद पराली को आग लगा दी जाती है। डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि ये सभी गांव अटारी, जंडियाला गुरु, मजीठा और वेरका ब्लॉक के हैं। 130 गांवों में 71 गांव ऐसे हैं, जो कटाई के तुरंत बाद अपने खेतों में आग लगा देते हैं। 59 गांव ऐसे हैं, जहां एक दिन में पांच से ज्यादा जगहों पर आग लगाए जाने की घटनाएं सामने आती हैं।

(For more news apart from List made of 130 villages that burn the most stubble, Punjab news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM