Punjab Weather Update: गर्मी फिर दिखाने लगी असर, 16 से लू का अलर्ट जारी
Punjab Weather Update: गर्मी फिर दिखाने लगी असर, 16 से लू का अलर्ट जारी
Published : Apr 14, 2025, 9:57 am IST
Updated : Apr 15, 2025, 9:58 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update today News In Hindi
Punjab Weather Update today News In Hindi

स्वास्थ्य विभाग ने लू के मद्देनजर एडवाइजरी जारी कर लोगों को तेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Punjab Weather Update today News In Hindi: पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। अब मौसम फिर बदलने वाला है। 16 अप्रैल से तीन दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह तापमान अभी भी सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने लू के मद्देनजर एडवाइजरी जारी कर लोगों को तेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसके अलावा, सभी सरकारी अस्पतालों में गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए बिस्तर आरक्षित कर दिए गए हैं।

कई जिलों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल तक राज्य में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि 18 और 19 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 16 से 18 अप्रैल के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में बारिश दर्ज की है। जिसमें पठानकोट में 3.1 मिमी, बठिंडा में 0.5 मिमी, एसबीएस नगर में 9.9 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 0.5 मिमी, रोपड़ में 9.5 मिमी और चंडीगढ़ में 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अमृतसर में आज मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। तापमान 20 से 35 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। इस बीच लुधियाना में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। यहां का तापमान 19 से 37 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

(For More News Apart From  Punjab Weather Update today News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM