
कुछ दिनों के अंतराल पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब में मौसम बार-बार बदल रहा है।
Punjab Weather Update 15 may News In Hindi: पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। यह सामान्य के करीब है, लेकिन कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया जहां पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, कल से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस महीने गर्मी का असर कम देखने को मिल रहा है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।
कुछ दिनों के अंतराल पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब में मौसम बार-बार बदल रहा है। मई माह में जहां गर्मी तेज हो जाती है, वहीं इस बार लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार लुधियाना में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 41.5 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में भी तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाओं और शुष्क मौसम ने जन-जीवन को प्रभावित किया है।
आज भी मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिसके कारण आज भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। जिसके बाद राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 16 मई को दक्षिण-पश्चिम पंजाब के जिलों- बठिंडा, मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मानसा, संगरूर, मोगा, पटियाला, फाजिल्का आदि में गरज, बिजली और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते राज्य के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है।
(For More News Apart From Punjab Weather Update 15 may News In Hindi , Stay Tuned To Spokesman Hindi)