Punjab News: लखबीर लांडा गैंग के 2 और बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, हथियार भी बरामद
Punjab News: लखबीर लांडा गैंग के 2 और बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, हथियार भी बरामद
Published : Jul 15, 2024, 1:49 pm IST
Updated : Jul 15, 2024, 1:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab News 2 more criminals of Lakhbir Landa gang caught by police, weapons also recovered
Punjab News 2 more criminals of Lakhbir Landa gang caught by police, weapons also recovered

पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 देशी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

Punjab News: पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा के दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर हथियारों की खेप पहुंचाने आए थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन से हथियारों के साथ पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 देशी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम एसएसओसी अमृतसर को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से हथियार तस्करी की सूचना मिली कि आतंकी लांडा के दो साथी हथियारों की डिलीवरी के लिए आ रहे हैं। जिसके बाद एसएसओसी अमृतसर द्वारा जाल बिछाया गया। एसएसओसी की टीम रेलवे स्टेशन के निकास द्वार पर चेक पोस्ट पर बैठी थी.

केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के मुताबिक टीम ने आते ही आरोपियों को पकड़ लिया. एसएसओसी टीम ने नए नियमों के मुताबिक उनकी वीडियोग्राफी की और जांच के दौरान आरोपियों के पास से 6 देशी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

फिलहाल पंजाब पुलिस ने आरोपियों और इस ऑपरेशन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपी तरनतारन के रहने वाले हैं. एक की पहचान सुमितपाल सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव थट्टियां जिला तरनतारन के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान अर्शदीप सिंह पुत्र कुलतार सिंह निवासी गांव छब्बा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों के तार जेल से जुड़े हुए हैं। जेल में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह ने उसे हथियार पहुंचाने का आदेश दिया था। जिसके बाद जेल से ये आदेश आरोपियों तक पहुंचे. हथियारों की यह खेप मध्य प्रदेश से लाई गई थी. पंजाब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे-पीछे की कड़ियां खंगाल रही है।

(For More News Apart from Punjab News 2 more criminals of Lakhbir Landa gang caught by police, weapons also recovered, Stay Tuned To Rozana Spokesman)  
 

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM