Happy Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के राज्यपाल लाल चंद कटारी का खास संदेश

खबरे |

खबरे |

Happy Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के राज्यपाल लाल चंद कटारी का खास संदेश
Published : Aug 15, 2024, 10:37 am IST
Updated : Aug 15, 2024, 10:37 am IST
SHARE ARTICLE
Happy Independence Day: Special message from Punjab Governor Lal Chand Katari on Independence Day
Happy Independence Day: Special message from Punjab Governor Lal Chand Katari on Independence Day

आज हर कोई तिरंगा के रंग में रंगा हुआ है.

Happy Independence Day: आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है. हर कोई तिरंगा के रंग में रंगा हुआ है. वहीं स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर पंजाब के राज्यपाल लाल चंद कटारी ने कहा कि हमारे देश की आजादी के 77 साल पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर, मैं भारत के लोगों, विशेषकर पंजाब और चंडीगढ़ को शुभकामनाएं देता हूं।

आज हम उन सभी देशभक्तों और नेताओं को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, बाल गंगाधर तिलक और लाखों भारतीयों ने भारत की स्वतंत्रता की उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसके साथ ही हम अपने सशस्त्र बलों के बहादुर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने हमारे देश की अखंडता और सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। देश की आजादी के लिए पंजाब ने जो योगदान दिया, उसके बराबर दुनिया के इतिहास में कोई दूसरा उदाहरण नहीं है।

महान शहीद भगत सिंह, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, करतार सिंह सराभा, दीवान सिंह कालेपानी और कई अन्य देशभक्त, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने खून का एक-एक कतरा बहाया, जेलें काटीं. वे हम सभी के लिए एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं, जो भारत की महिमा और स्वतंत्रता को संरक्षित करने के लिए अटूट प्रतिबद्धता के साथ-साथ मातृभूमि के लिए असीम प्रेम और सम्मान की मांग करती है।


(For more news apart from Happy Independence Day: Special message from Punjab Governor Lal Chand Katari on Independence Day, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM